नई दिल्ली। चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 75 रन से हराने के साथ ही विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में 14वीं जीत हासिल कर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
विराट ने पिछले डेढ़ साल में 14 जीत हासिल की है। उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 2-1, दक्षिण अफ्रीका को 3-0, वेस्टइंडडीज को 2-0, न्यूजीलैंड को 3-0 और इंग्लैंड को 4-0 से धो डाला।
अजहर ने 1990 से 1999 तक अपने करियर में 47 टेस्टों में भारत की कप्तानी की जिनमें से उन्होंने 14 जीते, 14 हारे और 19 टेस्ट ड्रॉ रहे जबकि विराट ने 22 टेस्ट में ही 14 में जीत हासिल की, दो हारे और छह ड्रॉ खेले।
विराट से आगे अब सौरभ गांगुली और महेन्द्र सिंह धोनी ही हैं। गांगुली ने अपनी कप्तानी में 49 टेस्टों में 21 जीते जबकि धोनी ने 60 टेस्टों में 27 मैच जीते।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal