बहराइच । मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार को घर जाते समय अज्ञात ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका अपनी बहन के यहां नानपारा कोतवाली क्षेत्र में है। दोनों के गांव आसपास कुछ दूरी पर है। बुधवार को बालिका बहन के घर से अपने घर के लिए रवाना हुई। रास्ते में अज्ञात ने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
आसपास के लोगों की सूचना पर मोतीपुर और नानपारा कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। जांच के बाद मोतीपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। वहीं देर शाम अधिक रक्तस्राव होने के चलते बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में बालिका का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
also read:यूपी में पहली बार आयोजित होगा ‘कृषि भारत 2024’ मेला, नीदरलैंड्स होगा मेले का पार्टनर कंट्री
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal