“यूपी के बलिया के नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में रविवार को सराफा व्यापारी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी से एक लाख रुपये और चैन लूट ली गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।”
बलिया। रविवार की देर शाम बलिया के नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव के पास एक सराफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, नरही थाना क्षेत्र के लक्षमणपुर चट्टी पर आभूषण की दुकान चलाने वाले नीरज वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। पिपरा कला गांव के पास जब वह पहुंचे, तो चार-पाँच युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने नीरज वर्मा की बाइक की चॉबी छीनने के बाद उन्हें मारपीट कर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया, जिसमें करीब एक लाख रुपये नकद थे। इसके साथ ही उनका गहना भी लूट लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की छानबीन शुरू की। हालांकि, पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित व्यापारी नीरज वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी और पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें :महाकुम्भ: डिलीवरी सेंट्रल हॉस्पिटल का पहला बेबी गर्ल,जानें क्या रखा नाम?
सीओ सदर श्याम कांत ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal