उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 मई 2025 को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग से ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना की बहादुरी को सम्मान देना और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जनमानस तक पहुंचाना था।
इस यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास से हुई और यह 1090 चौराहे तक गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस यात्रा में शामिल हुए और बच्चों से मिलते हुए आमजन के साथ कदम मिलाकर चले। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ ऊंगली उठाने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

Read it also : तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड ने ली दो युवकों की जान, मचा हड़कंप
इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक सफलता मिली। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का करारा जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत की सेना अब पहले की तरह संयम नहीं रखेगी, बल्कि हर हमले का जवाब दुगनी ताकत से देगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सीजफायर का प्रस्ताव देना पड़ा, यह हमारे शौर्य और रणनीतिक सफलता का प्रमाण है।

तिरंगा यात्रा के कारण लखनऊ के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। इसके बावजूद जनता में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर गली, हर नुक्कड़ पर भारत माता के जयकारे और ‘वंदे मातरम्’ के स्वर गूंज रहे थे।
इस यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक गैर-राजनीतिक आयोजन है और इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सेना के शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा पूरे देश में आयोजित की जा रही उन कई यात्राओं का हिस्सा है, जो भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही हैं।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal