“असम सरकार ने होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर बैन लगाया। मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पर किया हमला। जानें पूरी खबर।”
असम। असम सरकार ने राज्य में गोमांस (बीफ) पर सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। अब होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गोमांस परोसना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
इस फैसले की घोषणा के दौरान जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस इस फैसले का स्वागत नहीं करती, तो उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए।” मंत्री के इस बयान ने राजनीतिक बहस को और बढ़ावा दिया है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री सरमा ने शनिवार को बयान दिया था कि अगर कांग्रेस मांग करे, तो राज्य में गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
यह फैसला राज्य के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास बताया है।
असम सरकार के इस कदम से राज्य की राजनीति गरमा गई है और यह आने वाले दिनों में बड़ा मुद्दा बन सकता है।
राजनीतिक और सामाजिक खबरों की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal