Saturday , May 4 2024

जूनियर हॉकी विश्वकप: रोमांचक मुकाबले में हुई जर्मनी, न्यूजीलैंड की जीत

%e0%a5%80%e0%a4%82लखनऊ। जूनियर हॉकी विश्वकप-2016 के पहले मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड ने जापान को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

विश्व कप हॉकी में आज पूल सी का पहला लीग मैच न्यूजीलैंड और जापान के बीच खेला गया। इस मैच का पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर था।

कड़कड़ाती ठंड में मैदान पर दोनों टीमों ने जमकर दमखम दिखाया। पहले हॉफ में इसके बाद भी किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

मैच के 55वें मिनट में न्यूजीलैंड के लोगन ओलिवर ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को जापान पर 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जापान टीम ने अंत तक गोल बराबर करने का प्रयास किया, लेकिन टीम को इसमें सफलता नहीं मिली।

इस मैच में न्यूजीलैंड की यह बढ़त मैच की अंतिम सीटी बजने के समय तक कायम रही। लोगन ओलिवर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

ग्रुप सी के ही एक अन्य मैच में जर्मनी ने स्पेन को 2-1 से हराया। जर्मनी की तरफ से बोइकल एंथम और हर्जबरूख टीम ने व स्पेन की तरफ से बोर्डस फेबरेगस ने गोल किया। विश्व कप का विधिवत उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com