नई दिल्ली। भाजपा के नेता और पूर्व सांसद तरुण विजय ने शुक्रवार को एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने दक्षिण भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी कर उन्हें अश्वेत कहा है। उनका यह बयान जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विजय को ‘अल जजीरा’ टीवी चैनल के ऑनलाइन शो पर बतौर अतिथि बुलाया गया था।
इस शो पर हाल ही में ग्रेटर नोएडा में हुए केन्याई और नाइजीरियाई छात्रों पर हुए हमलों पर चर्चा हो रही थी। इस शो के वीडियो में तरुण विजय ने कहा, “अगर हम नस्लीय है, तो पूरा दक्षिण भारत हमारे साथ क्यों होता… तमिल, केरन, कर्नाटक और आंध्र… हम उनके साथ क्यों रहते है? हमारे आस-पास भी अश्वेत लोग रहते हैं।”
भाजपा नेता के इस बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अफ्रीकी मूल के कुछ छात्रों पर हमले हुए थे, जिसे भारत ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया था।
इस विवाद के बाद विजय ने ट्विटर पर मांफी मांगते हुए कहा, “मैं कहा था कि हम भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, जिसका अर्थ काला होता है। हम नस्लीय भेदभाव का विरोध करने वाले पहले हैं। यह सब सुनना दुर्भाग्यपूर्ण लगता है।” इस बयान के बाद तरुण विजय ने माफी भी मांग ली।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal