Friday , September 20 2024
भाजपा नेता के गनर ने खुद को मारी गोली मौत

भाजपा नेता के गनर ने खुद को मारी गोली मौत , पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र की बबुरी गांव में रविवार अल सुबह उस समय हड़कम मच गया जब भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर रत्नेश प्रजापति ने अपने आप को खुद की कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनते ही उनकी सुरक्षा में तैनात दूसरा सिपाही रजत पांडे व उनके कुक अवनीश शुक्ला ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया। घटना के वक्त भाजपा नेता फार्म हाउस पर मौजूद नहीं थे।

बताया जा रहा कि मनोज सिंह के फॉर्महाउस पर दो गनर रत्नेश प्रजापति व रजत पांडे एक साथ रात में खाना खाकर सोए थे। रविवार सुबह रत्नेश प्रजापति उठा और नित्यकर्म के बाद आकर बरामदे में बैठा। कुछ देर बैठने के बाद वहां से उठा और फॉर्महाउस के पीछे जाकर अपनी बंदूक से खुद को गोली मार लिया।

मनोज सिंह को भाजपा ने 2020 में मल्हनी में उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा था। जहां पर सपा के लकी यादव ने उनको हराकर विधायक बने थे। उससे पहले उनकी पत्नी बरसठी की ब्लॉक प्रमुख थीं। मनोज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़कर किया था।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी थाना अंतर्गत भाजपा नेता मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व आरक्षी रजत पांडे उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे। आज सुबह 6:00 बजे मनोज सिंह के कुक अवनीश शुक्ला व आरक्षी रजत पांडे द्वारा सूचना दी गई कि उनका दूसरा साथी रत्नेश प्रजापति अपने असलहे की सफाई कर रहा था कि दौरान गोली चल गई। उसके सर में गोली लगी है। घायल हो गया है।

तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा व आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। घर वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

YOU MAY ALSO READ: प्रमुख सचिव राजेश सिंह को सीएम ने हटाया, प्रतीक्षारत

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com