लखनऊ।
ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक विवादित और निजी टिप्पणी वाले ट्वीट पर कड़ा पलटवार किया है।
इस आपत्तिजनक ट्वीट में न केवल ब्रजेश पाठक के “DNA” पर अशोभनीय टिप्पणी की गई, बल्कि उसमें उनके दिवंगत माता-पिता और GB रोड जैसे अपमानजनक संदर्भ भी जोड़े गए थे।
Read It Also:- लखनऊ के फूड आउटलेट्स पर छापा, कई ब्रांड सवालों में
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा:
“अखिलेश यादव जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?
क्या आप दिवंगत माता-पिता पर की गई इस पतित टिप्पणी को स्वीकार करते हैं?
क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी सोच पर चुप रहेंगी?”
डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप सामान्य हैं, लेकिन निजी और चरित्र हनन की भाषा समाजवादी पार्टी का असली चरित्र दर्शाती है। उन्होंने यह भी पूछा:
“डिंपल यादव जैसी महिला सांसद, क्या आप इस गंदी मानसिकता की पार्टी के साथ खड़ी रहेंगी?”
विवाद का मूल कारण:
समाजवादी पार्टी के मीडिया हैंडल से डाले गए ट्वीट में, ब्रजेश पाठक के पारिवारिक मूल और व्यक्तिगत जीवन पर सवाल उठाए गए थे, जो राजनीतिक मर्यादा से परे माने जा रहे हैं।
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक इसे “नीचता की पराकाष्ठा” कह रहे हैं, वहीं सपा समर्थकों का तर्क है कि यह केवल राजनीतिक कटाक्ष था।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनावी माहौल में इस प्रकार की टिप्पणियां व्यक्तिगत स्तर पर हमलों को बढ़ावा देती हैं, जो लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।
फिलहाल, समाजवादी पार्टी की ओर से इस ट्वीट पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal