“दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया, तारीखों और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए पढ़ें लाइव अपडेट्स।“
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। आयोग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग में हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्य बातें:
- नामांकन की अंतिम तिथि:
- मतदान की तारीख: 5 फरवरी
- मतगणना: 8 फरवरी
- आचार संहिता: 7 जनवरी
Delhi Election Date 2025: दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे. 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट डाल सकेंगे. चुनाव हम सबकी साझी विरासत है.
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है. ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता. चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है.
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा –
“आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं, झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिलें, कोई शिकवा नहीं, हर परिणाम में प्रमाण देते है, पर वो विना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं!”
राजीव कुमार ने कहा, “चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली के नागरिक बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।”
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दिल्ली में मतदान एक चरण में संपन्न होगा। नामांकन प्रक्रिया, मतगणना की तारीख और आचार संहिता के पालन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT का अधिक उपयोग किया जाएगा। साथ ही, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे।
दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है।
त्रिकोणीय मुकाबले की तैयारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा किया जाएगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा। संभावना है कि इस बार चुनाव एक चरण में संपन्न होंगे।
दिल्ली की राजनीति में इस बार भी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में AAP सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि BJP और कांग्रेस इसे चुनौती देने की रणनीति बना रहे हैं।
वोटर लिस्ट में वृद्धि:
चुनाव से पहले, सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। इस बार दिल्ली में कुल 1,55,24,858 पंजीकृत वोटर्स हैं।
- पुरुष मतदाता: 83,49,645
- महिला मतदाता: 71,73,952
- थर्ड जेंडर मतदाता: 1,261
चुनाव से जुड़ी मुख्य बातें:
- मतदान का समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक।
- मतदान केंद्रों की संख्या: [अपडेट किया जाएगा]
- सुरक्षा व्यवस्था: मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम।
- EVM और VVPAT का उपयोग: सुनिश्चित पारदर्शिता के लिए।
चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटरों को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं।
राजनीतिक दलों की स्थिति:
- आम आदमी पार्टी (AAP): शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर फिर से फोकस।
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और दिल्ली में बदलाव का वादा।
- कांग्रेस: खोई हुई जमीन पाने की कोशिश।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए, और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal