Thursday , April 25 2024

BSF ने गुरदासपुर में घुसपैठिये को मार गिराया

gurdasजालंधर। पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने भारतीय क्षेत्र में अवैध रुप से दाखिल हो रहे एक घुसपैठिये को मार गिराया।

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक ने आज शाम जानकारी दी। कहा गुरदासपुर सेक्टर के ढींढा सीमा चौकी पर तैनात जवानो ने आज तडके दो बजे के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि देखी।

पालीवाल ने बताया कि जवानो ने देखा कि एक घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में अवैध रुप से दाखिल हो गया। जवानों उसे रुकने को कहा। लेकिन घुसपैठिये ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया और आगे बढ गया। जवानो ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। पाक घुसपैठिया को मौके पर ही मारा गिराया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com