Sunday , October 13 2024
बुलंदशहर: डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश ढेर

बुलंदशहर: डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश ढेर

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर आई है जहां पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हो गया। राजेश पर जनपद बुलंदशहर में एक लाख रुपये और अलीगढ़ में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ लगभग 50 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें लूट, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

Read it Also :- योगी सरकार: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा

यह मुठभेड़ CO अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को घेर लिया, जिसके बाद हुई फायरिंग में राजेश मारा गया। मारे गए बदमाश से हथियार और वाहन भी बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ के दौरान थाना अहार प्रभारी और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि CO गिरजा शंकर त्रिपाठी की बुलेट प्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली। मुठभेड़ के दौरान उनकी जैकेट में गोली लगी, लेकिन उन्होंने बहादुरी से कार्रवाई जारी रखी।

CO गिरजा शंकर त्रिपाठी अब तक लगभग 45 फुल एनकाउंटर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने कई दुर्दांत अपराधियों को पकड़ा या ढेर किया है। पिछले दिनों लखनऊ में उन्होंने एक साथ तीन अपराधियों का भी एनकाउंटर किया था, जो उनकी साहसिकता और कुशल नेतृत्व का प्रतीक है।

इस मुठभेड़ से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, और ऐसे दुर्दांत अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और समर्पण को दर्शाती है, जो जनसुरक्षा के लिए आवश्यक है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com