“स्विट्जरलैंड में आज से पब्लिक प्लेस में बुर्का और चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लागू हो गया है। उल्लंघन पर 96,000 रुपए जुर्माना लगेगा। यूरोप के अन्य देशों में भी पहले ऐसे कानून लागू हो चुके हैं।”
स्विट्जरलैंड ने आज से सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का, हिजाब या किसी भी तरीके से चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस नियम का उल्लंघन करने पर 1000 स्विस फ्रैंक (लगभग 96,000 रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा।
2021 का जनमत संग्रह:
इस कानून की नींव 2021 में रखी गई थी जब जनमत संग्रह में 51.21% लोगों ने चेहरा ढंकने पर बैन के पक्ष में वोट दिया था। इसे “चेहरे पर प्रतिबंध” के रूप में प्रचारित किया गया।
अन्य यूरोपीय देशों में पहले से लागू कानून:
स्विट्जरलैंड से पहले बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और बुल्गारिया जैसे देशों में भी बुर्का बैन जैसे कानून लागू हो चुके हैं। इन देशों में यह तर्क दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकना सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए बाधा है।
You May Read : कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की जरूरत है: बृजभूषण शरण
प्रतिक्रिया और आलोचना:
मानवाधिकार संगठनों और मुस्लिम समुदाय ने इस कानून की आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कानून धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि यह कानून “सार्वजनिक सुरक्षा” के उद्देश्य से लागू किया गया है। स्विट्जरलैंड का यह कदम यूरोप में बुर्का बैन को लेकर बढ़ते रुझान को और मजबूत कर सकता है। अन्य देश भी इसी दिशा में कानून लाने पर विचार कर सकते हैं।
देश-दुनिया से जुड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।
विशेष संवाददाता: मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal