लखनऊ। लखनऊ में गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव ने लोक भवन में EPOS योजना का शुभारंभ किया। टाटा ट्रस्ट के सहयोग से 675 दुकानों का संचालन किया जा रहा है।
राशन दुकानों में गड़बड़ी समाप्त करने को लेकर यह बड़ा कदम है। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली पारदर्शी होगी। टाटा ट्रस्ट की मदद से इस योजना की शुरुआत हुई है।
किसी भी समस्या का समाधान एक दिन में नहीं किया जा सकता है। दूसरे राज्यों के लिए यूपी एक मिसाल बन रहा है। हमारी सरकार तकनीक का सहारा ले रही है। गरीबों को स्मार्टफोन फ्री दिए जाएंगे।
स्मार्टफोन के लिए अब तक एक करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। स्वास्थय के क्षेत्र में बहुत काम किया है। सीएम ने कहाद्व लैपटाप वितरण, स्मार्टफोन, स्वास्थ्य, यूपी 100 व अन्य टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा।
रतन टाटा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस योजना से जनता को काफी लाभ मिलेगा। वहीं सीएम अखिलेश के नेतृत्व में यूपी आगे बढ़ रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal