लखनऊ। राजधानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि और उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में एक आक्रोशित विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन भी किया गया।
भाजपा मंत्री की टिप्पणी की निंदा
विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि ने कहा, “किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा किसी महिला के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। भाजपा को ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका चरित्र पूरी तरह महिला विरोधी है। “एक ओर वे महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बातें करते हैं, और दूसरी ओर, उनके मंत्री प्रियंका गांधी जैसी देश की बेटी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें: एसडीएम और पुलिस ने किया रूट मार्च, श्रीराम लीला की सुरक्षा सुनिश्चित
माफी की मांग
प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। “जब तक दिनेश प्रताप सिंह माफी नहीं मांगेंगे, युवा कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी,” उन्होंने कहा।
विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस मध्य के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, अजय सैंथवार, सत्यम तिवारी, प्रघुम्न सिंह, रवीन्द्र लोधी, मुकेश अवस्थी, दीपक पाण्डेय, नीरज तिवारी, रामेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक चौरसिया, रिपुंजय उपाध्याय, हेमंत रिछारिया, दाऊ चौहान, बिपुल मिश्रा, पवन पटेल, हेमंत यादव समेत सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal