लखनऊ। नवरात्रि के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा कांग्रेस मुख्यालय पर शास्त्रोक्त विधि से नौ कन्याओं और एक बटुक का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने किया, जहां परंपरागत रूप से कन्याओं के पांव पखारकर उन्हें चुनरी, माला, तिलक और भोजन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, जैसे विश्वविजय सिंह, डॉ. प्रमोद पांडेय, अनिल शुक्ला,आलेख पाण्डेय, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, श्री प्रकाश मिश्रा, डॉ0 सुधा मिश्रा, सुशीला शर्मा, सिद्धि श्री, सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष? जानें…
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal