Monday , April 29 2024

दिल्ली NCR में महिलाओं के साथ दरिन्दगी, महिला सुरक्षा की खुली पोल

ami-reapदिल्ली- NCR। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और नोएडा में हुई रेप की दो अलग-अलग वारदातों ने महिला सुरक्षा की पोल खोल दी है।

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद शहर में एक व्यक्ति ने 21 साल की एक महिला के पेय पदार्थ में नशीली पदार्थ मिलाकर उससे रेप किया। आरोपी निशांत ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाया। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीँ दूसरी तरफ नोएडा में एक महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि दो माह पहले आरोपी व्यक्ति ने शादी का झांसा दे कर उससे  रेप किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मैनुअल के तौर पर की गई है। वह पश्चिम बंगाल का निवासी है। महिला के साथ हरोला में रहता था। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com