इलाहाबाद। क्रिसमस के बाद ठंड ने मानों इलाहाबाद को अपनी आगोश में जकड़ रखा हो। ठंड के कारण घरे कोहरे का कहर आज नवाबगंज थाना क्षेत्र पर 10 ट्रकों ने झेला।
इलाहाबाद-लखनऊ राज मार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना उपरहार गांव के पास कोहरे की वजह से एक के बाद एक 10 ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
इनमें से कुछ घायलों को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल, इलाहाबाद भिजवाया गया है। हादसे की वजह से कई घंटों तक मार्ग जाम रहा। पुलिस दोपहर 12 बजे तक क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाने में जुटी थी। इलाहाबाद में ही 2 दिन पहले हंडिया कोखराज बाइपास मार्ग पर 17 ट्रक कोहरे की वजह से भिड़ गए थे। तब 2 लोगों की जान चली गई थी और लगभग दर्जन भर से अधिक लोगों को चोटें आई थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal