रामगढ़ : रामगढ़ कोयलांचल में धनतेरस के मौके पर जमकर खरीदारी हुई है। जानकारों की मानें तो पूरे जिले में 100 करोड़ से अधिक की खरीदारी धनतेरस के मौके पर की गई है।
धनतेरस के मौके पर लोगों ने वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रीक एंड इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, इनर्वटर और मोबाइल की खरीदारी की। रामगढ़ शहर, ग्रामीण और कोयलांचल में धनतेरस को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। शहर के अधिकतर छोटे-बड़े शोरूम को भव्य तरीके से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में रौनक शुरु हुई, जो देर शाम तक जारी रही। जानकारों की मानें तो धनतेरस के मौके पर वत्सल हुंडई ने 100 से अधिक कारें बेची है। वहीं मारुति कंपनी के शो रुम हिंदूस्तान ऑटो में भी ग्राहकों की भीड़ रही।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal