नई दिल्ली। भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान विराट कोहली ने धोनी को लेकर एक खुलासा करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे।
उन्होंने ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया। अपने शुरुआती दिनों में कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन धोनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा।
विराट कोहली ने कहा, धोनी वो इंसान थे जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्होंने मुझे मौके दिए। उन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्त समय दिया और कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया।
कोहली ने कहा, ‘निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है। जब आप महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्द कप्तान आता है। आप महेंद्र सिंह धोनी को किसी अन्य तरह से नहीं जोड़ सकते। मेरे लिए वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।’
धोनी ने सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी जिसके बाद चयन समिति ने कोहली ने इन दोनों फॉर्मेट का भी कप्तान नियुक्त किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal