लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर में मेयू अस्पताल में फैजाबाद निवासी अश्वनी सिंह (55) की मौत हो गई। फैजाबाद हाइवे पर हुई दुर्घटना में घायल होने के बाद अश्वनी को शनिवार को सुबह 3 बजे भर्ती कराया गया था।
जनेश्वर मिश्र चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को फैजाबाद हाइवे पर तेज गति मैजिक ने अश्वनी सिंह को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उनके परिजन उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे।
वहां से शनिवार सुबह मेयू अस्पताल लेकर आए। जहां सुबह 7 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal