बहराइच। ककरहा रेंज के गांव में लगे पिंजड़े में एक और मादा तेंदुआ रात में कैद हो गई। उसे रेंज कार्यालय लाया गया। तीन डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव में एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला था।
गांव के लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर वयस्क तेंदुए को पकड़ा था। लेकिन निरन्तर क्षेत्र में तेंदुए की आमद को देखते हुए ग्राम पंचायत बेझा के मुरावनपुरवा गांव में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। जिसमें बुधवार रात 12 बजे तेंदुआ कैद हो गया।
वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के बाद रेंज कार्यालय लाया गया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र तीन वर्ष से अधिक है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस इलाके में लगातार तेंदुए जंगल से निकाल कर ग्रामीण इलाकों में आ रहे हैं। जिससे लोगों में भय रहता था। ग्रामीण समझ भी नहीं पा रहे हैं कि उनको इनके आतंक से निजात कब मिलेगी।
also read :हंदवाड़ा-बारामुल्ला राजमार्ग पर मिली संदिग्ध वस्तु, मचा हडकंप
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal