नई दिल्ली। पेट्रोल तथा डीजल की कीमत आज आधी रात से उनमें क्रमश: 1.46 रुपए तथा 1.53 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है।
इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले कर वैट में हुई कमी शामिल नहीं है। वैट समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.69 रुपए तथा डीजल 1.70 रुपए सस्ता हो गया है।
विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल तथा डीजल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव किया गया है।
लीटर में इस प्रकार रहे :-
पेट्रोल
महानगर——–पुरानी कीमत——–नई कीमत
दिल्ली———-67.62————-65.93
कोलकाता——-70.24————-68.67
मुंबई———–74.00————-72.29
चेन्नई———-67.13————-65.41
डीजल
महानगर——–पुरानी कीमत———नई कीमत
दिल्ली———-56.41————-54.71
कोलकाता——-58.67————-56.95
मुंबई———–62.15————-60.32
चेन्नई———-58.02————-56.24
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal