न्यूयॉर्क। PM नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में शामिल किया है। पत्रिका ने विश्व के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची जारी की। इस सूची में पीएम मोदी नौवें स्थान पर हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को लगातार चौथी बार इस सूची में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है। तीसरे स्थान पर जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग चौथे स्थान पर हैं, जबकि पोप फ्रांसिस पांचवें नंबर पर हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन को छठे नंबर पर स्थान मिला हैं। बिल गेट्स लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज आठवें नंबर पर हैं। सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा गया है।
पिछले साल इस सूची में दूसरे नंबर पर रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस बार सूची में 48वां स्थान मिला है। माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal