कैसरगंज, बहराइच। थाना बौंडी क्षेत्र के सिपहिया चारी गांव में सोमवार को एक गृह प्रवेश कार्यक्रम उस समय हादसे में बदल गया जब सिलेंडर से गृह प्रवेश गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। इस घटना में 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
देशराज यादव के घर गृह प्रवेश समारोह के दौरान रात्रि भोजन की तैयारी चल रही थी। अधिकांश रिश्तेदार भोजन कर घर लौट चुके थे, लेकिन कुछ लोग अभी कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद थे। रात करीब 8 बजे जब कुछ महिलाएं रसोई में दाल का छौंक लगाने पहुंचीं, उसी समय सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही माचिस की तीली जलाई गई, कमरे में जोरदार आग लग गई।
👉 Read it also : सोशल मीडिया से गांव-गांव तक, प्रियंका की मुहिम ने बदली सोच
आग इतनी तेज थी कि कमरे में मौजूद एक दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल बहराइच और अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया। झुलसे हुए लोगों में सिपहिया चारी गांव निवासी श्रीमती नीतू यादव, नानकाई यादव, देशराज यादव, सिकंदर यादव, केतकी यादव, मुकेश यादव (ब्रह्मपुर, बाराबंकी), रितु यादव (कराकिंधु), सीमा यादव, बृजमोहन यादव, सुषमा यादव और घनश्याम यादव शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और सिलेंडर व गैस पाइपलाइन की जांच शुरू कर दी।
वर्तमान में नौ लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सबसे गंभीर रूप से झुलसे 9 वर्षीय सिकंदर यादव की स्थिति 35 प्रतिशत जलने के साथ स्थिर है, बाकी सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal