Saturday , April 27 2024

Happy Birthday Taimur: क्यूटनेस का है ‘स्टार’, लोग फिल्म बनाने को भी हैं तैयार

नाम कमाने और स्टारडम बनाने के लिए कई सारे काबिल कलाकारों को सालों लग जाते हैं लेकिन ये हर किसी को नसीब नहीं होता पर सैफ़ अली खान और करीना कपूर के नन्हें नवाब की बात ही कुछ और है। तैमूर अली खान किसी सेलेब्रटी की तरह लोकप्रिय हो चुके हैं और रोज़ उनकी तस्वीरों से मीडिया सराबोर रहता है। आज तैमूर का दूसरा हैप्पी वाला बर्थडे है l 

एक ख़बर आ रही है कि तीन बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर मधुर भंडारकर ने तैमूर नाम से एक टाइटल रजिस्टर करवाया है। उन्होंने सिर्फ़ इसी नाम को दर्ज़ करवाया है इसके आगे कुछ नहीं और इसी कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि मधुर अबकी तैमूर पर फिल्म बनाएंगे।

पर ये तैमूर अली खान पर फिल्म होगी या 14वीं शताब्दी के मुग़ल शासक तैमूर लंग की कहानी होगी जिसने समरकंद का शासक बनने के साथ भारत पर बड़ी क्रूरता से आक्रमण किया था। मधुर भंडारकर की तरफ से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कहा जा रह है कि हो सकता है कि मधुर, तैमूर अली खान पर भी फिल्म बनायें। अब तक वो डांस बार, फिल्म अभिनेत्रियों और फैशन की दुनिया के पीछे की कहानियां बता चुके हैं और इस बार शायद इस बार शायद मीडिया पर टारगेट करना चाहते हैं कि कैसे एक बच्चे को उसके जन्म से लेकर उसकी हर गतिविधि को रिपोर्ट किया जाता है। हर दिन तैमूर की तस्वीरें खींची जाती हैं और सोशल मीडिया पर ख़ूब लाइक्स भी मिलते हैं।

तैमूर के रोने, हंसने , जिद करने , पार्टी करने , स्कूल जाने और मेडल जीतने तक सब कुछ आम आदमी तक पहुंच जाता है और बड़ी बात ये कि सैफ़ और करीना तैमूर को छिपा कर भी नहीं रखते। हालांकि तैमूर के माता-पिता से लेकर दादी शर्मीला टैगोर और नानी बबिता तक सब ये कह चुके हैं कि तैमूर को टू-मच अटेंशन मिलना ठीक नहीं है।

मधुर भंडारकर की पिछली फिल्म इंदु सरकार थी, जो देश में आपातकाल से जुड़ी एक कहानी थी लेकिन फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारे में जमकर शोर हुआ। मधुर, प्रियंका चोपड़ा के साथ मैडम जी नाम की फिल्म भी बनाना चाहते हैं लेकिन बात अब तक बनी नहीं है।

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com