महराजगंज। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिंगटी टोला मुजहना में मुरली चौधरी के घर के पास स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप विगत छह महीने से रिबोर के आभाव में दूषित पानी उगल रहा है।
दूषित पानी के सेवन से ग्रामीणों में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुद्ध पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप से विगत छह महीने से दूषित पानी निकल रहा है, जिसके कारण शुद्ध पेयजल के लिए आस-पास के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
also read: आर्थिक सुरक्षा के साथ बुजुर्गों के आत्मसम्मान का ख्याल रखेगी योगी सरकार, शुरू की योजना
लोगों ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी हैंडपंप का मरम्मत नहीं करवाया गया। इस संबंध में एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप को शीघ्र ही मरम्मत करा दिया जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal