Sunday , April 28 2024

आरोपियों ने दिनदहाड़े गोली मार JDU नेता को उतरा मौत के घाट

patna-murderमोकामा। पटना जिले के बाढ़ के भावनचक निवासी JDU नेता और पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह को अपराधियों ने लगातार 7 गोली शरीर पर वार किए।

घटनास्थल पर ही मुकेश सिंह की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह बाढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवा गोसाईं मोहल्ले में हुई।

अपराधी ढेलवा गोसाई स्थित लाल कोठी के पास घात लगाए बैठे थे। वे JDU नेता मुकेश सिंह का इंतजार कर रहे थे।

बुलेट पर सवार मुकेश सिंह जैसे ही निकले बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दिया। मौके पर ही मुकेश सिंह की मौत हो गई।

JDU के सक्रिय कार्यकर्ता थे मुकेश सिंह। राज्य सरकार के मंत्री ललन सिंह के बहुत ही करीबी कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे। वहीं कुछ लोग राजनीतिक वर्चस्व की होड़ को हत्या का एक कारण माना जा रहा है। हत्या का कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। मुकेश सिंह की हत्या के बाद टाल इलाके के कई गांवों से लोगों का बाढ़ में जुटना शुरु हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com