“कोल्हापुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया कि रजाकारों और निजाम की सच्चाई जनता से क्यों छुपाई जा रही है।”
महाराष्ट्र (कोल्हापुर )। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी, प्रियंका गांधी, और मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने विकास, सुरक्षा, और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर कोई बात नहीं की।
प्रियंका गांधी पर हमला:
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रियंका गांधी यहां आईं लेकिन उन्होंने विकास या सुरक्षा पर चर्चा नहीं की। वे सिर्फ बांटने की राजनीति कर रही हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
मल्लिकार्जुन खरगे पर सवाल:
मुख्यमंत्री ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “खरगे जी के गांव को 1947 में रजाकारों ने जला दिया था। उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य इस घटना में मारे गए थे। लेकिन खरगे जी सच्चाई क्यों नहीं बताते कि रजाकार कौन थे और उनका समर्थन कौन कर रहा था?”
‘बटोगे तो कटोगे’ बयान पर सफाई:
योगी आदित्यनाथ ने अपने विवादास्पद बयान का संदर्भ देते हुए कहा कि यह उन ऐतिहासिक घटनाओं की ओर इशारा करता है, जब बांटने की राजनीति ने देश को दर्दनाक अनुभव दिए।
यह भी पढ़ें : गाजीपुर: धान के खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
कांग्रेस पर निशाना:
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा, “हमारी सरकार विकास और सुरक्षा पर केंद्रित है। जबकि विपक्ष बांटने और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।”
सभा में जनता की प्रतिक्रिया:
योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने उनके विचारों का समर्थन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal