Friday , June 20 2025
क्षत्रियों ने मनाया महाराज अग्रसेन जयंती

क्षत्रियों ने मनाया महाराज अग्रसेन जयंती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि संस्कार और संस्कृति को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। उन्होंने महाराज अग्रसेन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राज्य में जनता को व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे समाज सुखमय जीवन जी सका।

Read it Also :- vishwavarta.com/yogi-government-will-organize-shakti-mahotsav-at-16-shaktipeeth-sites-of-up/107643

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुश्री विनोद सोलंकी ने बताया कि महाराज अग्रसेन ने अपनी अर्थव्यवस्था को संपन्न किया और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने संस्कृति की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे।

डॉक्टर बी एन सिंह और पद्मश्री डॉक्टर विद्याविंदु सिंह ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। डॉक्टर विद्याविंदु ने बताया कि अच्छे समाज और मजबूत देश के लिए शिक्षा और संस्कार जरूरी हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने महाराज अग्रसेन को अर्थव्यवस्था के प्रणेता बताते हुए कहा कि उन्होंने लोगों में व्यवसाय की प्रवृत्ति विकसित की। महासमिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह समिति आर्थिक रूप से कमजोर तबकों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में महासमिति के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, और महासमिति के संरक्षक एसकेडी सिंह ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया। महाराज अग्रसेन की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए अग्रवाल समाज और महासमिति की एकता की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com