लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार 12 नवम्बर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सुबह लखनऊ आगमन होगा।
वह प्रातः 10.35 बजे एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘‘शिखर समागम’’ को सम्बोधित करेंगे तथा सायं तीन बजे निरालानगर में प्रदेश की जन-आकांक्षा को जानने के लिये आयोजित महाअभियान का शुभारम्भ करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह रात्रि में दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह रविवार 13 नवम्बर को लखनऊ होते हुये डी.एन. कालेज ग्राउन्ड तिृवा कन्नौज में पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन जनसभा में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम उपरान्त लखनऊ होते हुये दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal