Monday , May 19 2025
महिला मोर्चा की सिंदूर तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने गर्व के साथ लाल साड़ी पहनी और देशभक्ति के नारे लगाए।

सिर में सिंदूर और हाथ में तिरंगा लेकर निकलीं महिला मोर्चा की महिलाए

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा ने भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान को सलाम करते हुए सिंदूर और तिरंगा लिए एक अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सुभाष चौराहा से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची, जहां देशभक्ति की गूंज सुनाई दी।

लाल साड़ी में सजी महिलाओं ने भारत माता की जय, भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाकर पूरे मोहल्ले में राष्ट्रीय गर्व की लहर दौड़ा दी। इस यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद गीता शाक्य और महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष सीता नेगी ने की।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने साबित किया है कि भारतीय सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। यह यात्रा सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि देशभक्ति और महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है।

महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना साहू ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी महिलाओं ने मिलकर यह दिखाया कि देशभक्ति में कोई भेदभाव नहीं होता। यह तिरंगा यात्रा समाज में एकता, शौर्य और सम्मान का संदेश लेकर आई। कार्यक्रम का समापन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ, जिससे सभी की आंखों में गर्व और भावना झलक रही थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com