मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई,वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बीती रात 01:00 बजे मिर्जामुराद कछवां बार्डर जीटी रोड पर एक दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगों में से 10 की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर भदोही से वाराणसी जा रहा था, जब उसे पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को मर्चरी भेजा गया, जबकि घायलों को ट्रामा सेंटर (BHU) वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। थाना कछवां पर मामला दर्ज किया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतकों की सूची:👇
- भानू प्रताप, 25 वर्ष, रामसिंहपुर
- विकास कुमार, 20 वर्ष, रामसिंहपुर
- अनिल कुमार, 35 वर्ष, बीरबलपुर
- सूरज कुमार, 22 वर्ष, बीरबलपुर
- सनोहर, 25 वर्ष, बीरबलपुर
- राकेश कुमार, 25 वर्ष, बीरबलपुर
- प्रेम कुमार, 40 वर्ष, बीरबलपुर
- राहुल कुमार उर्फ टिल्लू, 26 वर्ष, बीरबलपुर
- नितिन कुमार, 22 वर्ष, बीरबलपुर
- रोशन कुमार, 17 वर्ष, बीरबलपुर
घायलों की सूची:👇
- आकाश कुमार, 18 वर्ष, बीरबलपुर
- जमुनी, 26 वर्ष, बीरबलपुर
- अजय सरोज, 50 वर्ष, बीरबलपुर
पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal