लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में 5 प्रमुख सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) भी शामिल हैं।
नए आदेश के तहत डॉ. सुनील तेवतिया को मुजफ्फरनगर का सीएमओ नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. सुरेंद्र कुमार को औरैया का सीएमओ बनाया गया है। इसी क्रम में डॉ. अशोक कुमार श्रावस्ती के सीएमओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण जिले में डॉ. अरुण कुमार को सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डॉ. हरि दत्त नेमी अब कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।
सरकार का कहना है कि यह तबादले स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इस फेरबदल से जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal