मऊ। जनपद मऊ के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं के बीच सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Read it Also : तीर्थयात्रा की बुकिंग में हो सकता है ऑनलाइन फ्रॉड, गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं को पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), यूपी-112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) आदि के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, महिलाओं व बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर निर्भीक होकर कॉल करने और पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम के सदस्यों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी शिक्षा पूरी करने और निर्भीकता के साथ अपने अधिकारों का प्रयोग करने हेतु भी प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के बीच सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को और मजबूत करना है।
प्रमुख बातें:
- महिलाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा व साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी।
 - पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों के प्रयोग हेतु किया गया जागरूक।
 - आत्मनिर्भरता और निर्भीकता के लिए किया गया प्रेरित।
 
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal