“लखनऊ विश्वविद्यालय और लखनऊ पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत पिंक स्कूटी रैली का आयोजन किया, जिसमें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। रैली में 250 से अधिक स्कूटी शामिल हुईं।”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ पहल के तहत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय और लखनऊ पुलिस ने मिलकर एक विशेष पिंक स्कूटी रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रैली का शुभारंभ लखनऊ विश्वविद्यालय के वीसी आलोक राय और मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने किया। इस रैली में 250 से अधिक पिंक स्कूटी शामिल हुईं, जिसमें महिला छात्राएं और महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं। रैली ने हनुमान मंदिर, हजरतगंज चौराहा, गवर्नर हाउस और लोरेटो चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त हुई।
वीसी आलोक राय ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। साथ ही, डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन शक्ति से प्रदेश की महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : भारत स्टार्टअप फेस्टिवल: नई दिल्ली में आयोजित होगा तीन दिवसीय आसियान
मिशन शक्ति पिंक स्कूटी रैली में बड़ी संख्या में छात्र, डीन, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य बाइक और कारों से शामिल हुए, और सभी ने मिलकर महिला सुरक्षा को सशक्त करने का संदेश दिया। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने भी पिंक स्कूटी और एसयूवी पर भाग लिया, जो मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal