अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के शुक्ल बाजार महोना गांव में हत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस गांव के एक ही परिवार के 11 लोगों को घर पर मृत पाए गए हैं। परिवार के मुखिया जमालुद्दीन फांसी के फंदे से लटकता पाया गया है। वहीं परिवार के बाकी अन्य सदस्यों की गला रेतकर हत्या की गई है।
इस गांव में इतनी बड़ी घटना पहले कभी नहीं हुई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार मरने वालों में से 6 बच्चे हैं। डीआईजी और बाकी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी हैं।
ग्रामीण भी आशंका जता रहे हैं। परिवार के मुखिया ने सभी को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उनका गला काट डाला और उसके बाद खुद फांसी लगा जान दे दी।
जमालुद्दीन बैटरी का काम करता था। मरने वालों में उसके भाई के दो बच्चे हैं और बाकी जमालुद्दीन के। परिवार की महिला को बहुत ही गंभीर हालत में जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। उसके होश में आने के बाद ही घटना की वजह साफ होने की उम्मीद है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal