Sunday , April 28 2024

Oppo ने भारत में अपना पहला प्रीमियम R सीरीज स्मार्टफोन Oppo R17 Pro लॉन्च कर दिया

Oppo ने भारत में अपना पहला प्रीमियम R सीरीज स्मार्टफोन Oppo R17 Pro लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही इसने Oppo R17 भी लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मार्केट में Oppo R17 Pro फोन की सीधी टक्कर OnePlus 6T से होगी। ये दोनों फोन्स एक जैसे डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। दोनों की कीमत भी लगभग समान है। लेकिन इनमें से आपके लिए वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन कौन-सा है यह जानने के लिए हम इन दोनों फोन्स की डिटेल आपको दे रहे हैं जिससे आप अपने लिए बेहतर चुनाव कर पाएंगे।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: डिजाइन और बिल्ट

Oppo R17 Pro और OnePlus 6T दोनों को ही ग्लास सैंडविच डिजाइन के साथ बनाया गया है। साथ ही इसमें मेटल फ्रेम सराउंडिंग मौजूद है। डिजाइन और बिल्ट में दोनों फोन्स लगभग एक जैसे ही हैं। इनमें केवल कलर वेरिएंट्स का ही अंतर है। Oppo R17 Pro को एक यूनिक कलर कॉम्बिनेशन वॉयलेट और ब्लू के साथ पेश किया गया है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: डिस्प्ले

दोनों ही फोन्स 6.4 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इन्हें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। दोनों ही फोन्स पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: हार्डवेयर

Oppo ने इस फोन को एक टॉप-एंड कैमरा फोन के तौर पर पेश किया है। इसे एक ऐसी डिवाइस के तौर पर पेश नहीं किया गया है जो लाइनिंग स्पीड परफॉरर्मेंस दे। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट लगाया गया है। यह एक मिडरेज प्रोसेसर है। वहीं, OnePlus 6T में टॉप-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट मौजूद है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: रैम और स्टोरेज

Oppo R17 Pro को एक ही वर्जन यानी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वहीं, OnePlus 6T को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: सॉफ्टवेयर

Oppo R17 Pro कंपनी के लेटेस्ट Color OS 5.2 UI पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। वहीं, OnePlus 6T कंपनी के लेटेस्ट Oxygen OS पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। देखा जाए तो OnePlus 6T में बेहतर यूजर इंटरफेस दिया गया है जो तेज वर्जन और सिक्योरिटी अपडेट्स उपलब्ध कराता है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: कैमरा

Oppo R17 Pro के रियर पैनल पर तीन कैमरा सेंसर मौजूद हैं। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा जिसका अर्पचर f/1.5-2.4 है। वहीं, दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जिसका अर्पचर f/2.6 है और तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। इसके अलावा इसका रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, ड्यूल पिक्सल पीडीएएफ और अल्ट्रा नाइट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। अब बात करते हैं सेल्फी कैमरा की। यूजर्स को सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

वहीं, अगर OnePlus 6T की बात करें तो इसमें ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन f/1.7 अपर्चर के साथ EIS दिया गया है। OnePlus6T के रियर कैमरा के प्राइमरी लेंस में Sony IMX 519 सेंसर और सेकेंडरी में 20 मेगापिक्सल Sony IMX 376K सेंसर मौजूद है। इसके रियर कैमरा से 30/60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और स्लो-मोशन में वीडियोज 240 fps (1080p) और 480fps (720p) में रिकॉर्ड की जा सकती हैं। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें Sony IMX 371 सेंसर और f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इससे 1080p पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: बैटरी

Oppo R17 Pro और OnePlus 6T दोनों ही फोन 3700 एमएएच की बैटरी से लैस है। दोनों ही फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। जहां OnePlus को Dash चार्ज के साथ पेश किया गया था। वहीं, Oppo R17 Pro को Super VOOC चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किया गया है। यह फोन 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: कीमत और उपलब्धता

Oppo R17 Pro की कीमत 45,990 रुपये है। यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसे एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल समेत कई अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

OnePlus 6T को तीन मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। यह अमेजन एक्सक्लूसिव फोन है। अमेजन के अलावा इसे OnePlus ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स, क्रोमा स्टोर्स और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Oppo R17 Pro बनाम OnePlus 6T: हमारा फैसला

OnePlus 6T इस कीमत में एक बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर कर रहा है। वहीं, Oppo R17 Pro की बात करें तो यह दूसरे एंट्री-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मुकाबले महंगा है। OnePlus 6T के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है और Oppo R17 Pro इससे भी महंगा है। हालांकि, Oppo R17 Pro का रियर कैमरा और Super VOOC चार्जिंग तकनीक इसकी खासियतें हैं। तुलना की जाए तो OnePlus 6T स्मार्टफोन Oppo R17 Pro से बेहतर डिवाइस है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com