इस्लामाबाद। पाक ने लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार को अपनी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस एजेंसी (ISI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया।
जनरल नवीद
मुख्तार लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर का स्थान लेंगे। अख्तर नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में मुख्तार ने हाल ही मेंकोर कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व उन्होंने राजधानी इस्लामाबाद में ISI के आतंकवाद विरोधी विंग का भी नेतृत्व किया था।
PM नवाज शरीफ ने 2 सप्ताह पूर्व ही लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा को राहील शरीफ के स्थान पर नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal