नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह शहीदी दिवस कार्यक्रम के मौके पर आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।
इस दौरान कठुआ में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं।
दोस्ती के बदले सीजफायर उल्लंघन
अपने संबोधन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि कारगील की लड़ाई के बाद भी अटल जी ने पाक की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। लेकिन पाक ने उसके बदले क्या किया? सीजफायर का उल्लंघन।
जवानों ने किये हैं दांत खट्टे
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कभी ना कभी पाकिस्तान भी हमारे परिवार का अंग रहा है। आज भी हम उसे अलग नहीं मानते। उनके ऊपर हम गोली नहीं चलाना चाहते। उन्होंने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने भारत पर 4-4 बार आक्रमण किया हो, पर यहां के जवानों ने उनके दांत खट्टे कर दिये हैं।
आतंकवाद पर साधा निशाना
राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को इस हकीकत को समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हुआ करता है। ये कायरों का हथियार होता है। करगील का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कारगील युद्ध में भी पाकिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
पाकिस्तान अब समझ गया है कि इंडिया को सीधे पराजित नहीं कर सकता। इसलिए आतंकवाद के सहारे वो चाहते हैं कि हम जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। आतंकवाद बहादुरों का नहीं कायरों का हथियार होता है। उन्होंने कहा कि अभी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं, अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal