नई दिल्ली। दिल्ली में भारत-पुर्तगाल की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई। यहां पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने PM मोदी से मुलाकात की। इस प्रेसवार्ता में भारत-पुर्तगाल के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
नरेन्द्र मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से कहा आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत कर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
मैं कृतज्ञ हूं कि प्रवासी भारतीय दिवस पर आपने हमारा मुख्यातिथि का निमंत्रण स्वीकार्य किया। पुर्तगाल के PM एंटोनियो ने मोदी को फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो की जर्सी भेंट की।
पुर्तगाल केPM एंटोनियो अपने 7 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। पुर्तगाल विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा व्यापार और निवेश बढ़ाने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।
प्रेसवार्ता में पुर्तगाल के PM अंटोनियो कोस्टा ने कहा कि पुतर्गाल और भारत के मूल्यों और इतिहास में साझेदारी रही है। उनका देश भारत के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने का इच्छुक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पहले से ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के पहले पुर्तगाली PM के रूप में भारत की यात्रा से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कोस्टा ने संयुक्त राष्ट्र को आधुनिक स्वरूप देने और उसे मजबूत करने की जरूरत बताते हुए कहा कि पुर्तगाल इसीलिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत जैसे देशों को शामिल करने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि मजबूत संयुक्त राष्ट्र ही आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal