चंडीगढ़। पंजाब उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब पुलिस में 6 भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया है। इनके अलावा 3 अन्य खिलाड़यिों को भी DSP का पद दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक समारोह में 9 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़यिों को खेल कोटा के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मिड फील्डर मनप्रीत सिंह, फारवर्ड आकाशदीप सिंह, सरवनजीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह चांडी और धर्मवीर सिंह को पंजाब पुलिस में DSP नियुक्त किया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal