Saturday , May 4 2024

राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय: अंबिका सोनी

amशिमला। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने मंगलवार को शिमला में बताया कि राहुल गांधी का देर-सवेर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वह अध्यक्ष कब बनेंगे, इस पर समय नहीं बताया जा सकता है।

हिमाचल कांग्रेस की आम सभा के लिए शिमला पहुंची श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की आम सभा की बैठक में अगले विधान सभा चुनाव पर रणनीति तैयार हुई। बैठक में संगठन से जुड़े तमाम मसलों पर गहन मंथन किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य के कांग्रेस संगठन और सरकार में कोई विवाद नहीं है तथा पार्टी पूरी तरह से एकजुट है।सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की सुरक्षा पर केंद्र सरकार की इस पहल का शुरू से ही समर्थन किया है। फिर भी इस मसले पर केंद्र को राजनीति करने से बचना चाहिए और इसका सियासी फायदा नहीं उठाना चाहिए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com