कानपुर। पुखरायां रेल हादसे में घायलों का हालचाल लेने के लिए शुक्रवार को फिल्म अभिनेता व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर हैलट अस्पताल पहुंचे।
मरीजों से हालचाल लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मेडिकल कालेज प्राचार्य से बातचीत की।
प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है तो वहीं शुक्रवार को कानपुर रिजर्व बैंक का घेराव करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शहर आये।
प्रदर्शन से पहले प्रदेश अध्यक्ष पुखरायां रेल हादसे में घायल यात्रियों का हाल-चाल लेने के लिए हैलट अस्पताल पहुंचे।
उनके साथ राज्यसभा सांसद समेत अन्य कांग्रेस नेता व जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. नवनीत कुमार मौजूद रहे। अस्पताल में मरीजों का हालचाल लेने के बाद हर प्रकार की मदद करने की बात कही। मरीजों को मिल रहे स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने प्राचार्य से बाचतीत की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal