झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में रविवार काे नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता की मां के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें उसकी जान चली गई थी। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, बेटी के साथ हुई इस घिनौनी हरकत के बाद पिता टूट गया। उसने पुलिस से आरोपित पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीच हुआ समझौता
शनिवार दोपहर गांव निवासी शख्स मजदूरी करने गया था। आरोप है कि घर में एक वृद्ध व नाबालिग बेटी थी। वह देखने-सुनने में असमर्थ हैं, तभी एक अधेड़ घर में घुस गया। उसने बेटी के साथ रेप किया। दोपहर में मजदूर खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। उस दौरान आरोपित घर में ही मौजूद था। पीड़िता के पिता को धक्का देकर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, घटना के बाद से किशोरी डरी-सहमी हुई है।
मोंठ कोतवाल दिनेश कुरील ने कहा कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal