कुशीनगर। जिले के पड़रौना रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को बस सेवा ठप हो गई। छठ पर्व पर बस सेवा बंद होने के कारण यात्री सांसत में हैं। ऐसे में निजी वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए रोडवेज के एआरएम के तानाशाही रवैए को जिम्मेदार ठहराया हैं। शुक्रवार को कर्मचारी पूरे दिन बसें खड़ी कर रोडवेज परिसर में अनशन पर बैठे रहे।
कर्मचारियों ने एआरएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रखने की बात कही।
अशोक दीक्षित, मुन्ना पांडेय,रामनिवास, अवधेश वर्मा आदि अनशनकारी कर्मचारियों का कहना हैं कि जब तक एआरएम हटाएं नही जाएंगे अनशन जारी रहेगा।
दूसरी ओर बस सेवा ठप होने से छठ पर्व में घर आने वाले यात्री सांसत सहने को मजबूर हो गए हैं।डीएम शंभू कुमार ने बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों को मामले का समाधान करने का निर्देश दिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal