लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता विनीत शुक्ला की शिकायत पर सपा प्रवक्ता मनोज यादव और अन्य अज्ञात सपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला एक निजी अखबार के लाइव कार्यक्रम के दौरान हुए टकराव से जुड़ा है, जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जब भाजपा नेता विनीत शुक्ला ने सपा प्रमुख के इंटरव्यू में टोकाटाकी की, तो कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इससे नाराज़ सपा प्रवक्ताओं ने विनीत को जान से मारने की धमकी दी और धक्का मुक्की भी की।
read it Also :- iPhone यूजर्स अलर्ट: इन 14 खतरनाक एप्स को तुरंत डिलीट करें, Apple ने जारी की चेतावनी
विनीत शुक्ला ने आरोप लगाया है कि उस दौरान उन्हें जानबूझकर धमकाया गया और उनकी जान को खतरे में डालने की कोशिश की गई। इसके बाद उन्होंने विभूति खंड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने IPC की जान से मारने की धमकी और जीवन को खतरे में डालने जैसी धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है।
विभूति खंड पुलिस ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। सपा प्रवक्ता मनोज यादव के अलावा कुछ अन्य अज्ञात नेताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घटनास्थल के वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी एकत्र किए जा रहे हैं।
यह घटना उस समय घटी जब एक निजी समाचार पत्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव जनता से सीधे संवाद कर रहे थे। इसी दौरान विनीत शुक्ला ने सवाल उठाया था, जिससे सपा समर्थक नाराज़ हो गए और विवाद बढ़ गया।
फिलहाल भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। राजनीतिक विश्लेषक इस घटना को आगामी चुनावों से पहले के राजनीतिक तनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal