बलिया:
बलिया जनपद की बेटी शक्ति दुबे ने UPSC परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ जनपद का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता और परिवार का गर्व भी बढ़ाया। इस उपलब्धि से शक्ति ने यह साबित कर दिया कि कठिन मेहनत और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ReadIt Also:- लखनऊ युवक की नेपाल में हत्या पर परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
शक्ति दुबे के इस शानदार प्रदर्शन पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजीत गुप्ता, सीटीओ आनंद दुबे, और रजिस्ट्रार संत लाल पाल ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता विशेष रूप से लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शक्ति की सफलता से उनके परिवार और समाज में खुशी का माहौल है।

शक्ति दुबे बलिया जनपद के बैरिया तहसील अंतर्गत रामपुर (वाजिदपुर) की मूल निवासी हैं। उन्होंने 2018 से ही UPSC की तैयारी शुरू की थी और निरंतर मेहनत करती रही। उनके लिए यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर, शक्ति की सफलता पर उनके साढ़ू आनंद दुबे की खुशी और भी बढ़ गई, क्योंकि शक्ति उनके परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत परिवार और समाज दोनों के लिए गर्व की बात है।
शक्ति दुबे की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गई है
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal