लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश की नारी शक्ति को स्वरोजगार और इंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वीमेन्स फेस्ट का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह फेस्ट 3 अक्टूबर को 1090 चौराहे पर आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे।
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि इस फेस्ट में स्वयं सहायता समूह और सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या, स्वास्थ्य चेकअप कैंप, नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: धार्मिक विवाद: वाराणसी में मंदिरों से हटाई गईं मूर्तियां, जाने मामला…
मुख्यमंत्री ने सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए रिटायरिंग रूम और क्रेच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, पुलिस लाइन, पीएसी परिसर और मेडिकल कॉलेज में वर्किंग वीमेन हॉस्टल्स का निर्माण किया जाएगा।
इस मिशन शक्ति के पांचवे चरण को सफल बनाने के लिए 12 विभिन्न विभागों की भागीदारी होगी, जिसमें गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर विकास विभाग, और अन्य शामिल हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal