Friday , April 26 2024

डिम्पल यादव और प्रियंका वाड्रा के बीच लम्बी मीटिंग, गठबंधन पर बाजार गर्म

%e0%a4%95%e0%a4%95%e0%a4%95लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में गठबन्धन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं सांसद डिम्पल यादव सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

उ‌होंने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रुप में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार प्रियंका गांधी से लम्बी वार्ता की।

डिम्पल और प्रियंका के बीच वार्ता कांग्रेस के राहुल गांधी विदेश दौरे से वापस आने के बाद अपने आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक प्रारम्भ होने वाली थी। दूसरी ओर लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के अवास पर सुलह के बारे में वार्ता कर रहे थे।

डिम्पल और प्रियंका की वार्ता के बाद प्रियंका गांधी सीधे राहुल गांधी के आवास पर आहुत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वार्ता शुरु करने ही वाले थे। राहुल के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक में सोनिया गांधी भी शामिल हुई।

इसतरह राहुल के आवास पर आयोजित बैठक में सोनिया, राहुल व प्रियंका शामिल हुई। जानकारी मिली है कि प्रियंका गांधी ने बैठक में सपा से चुनावी गठबन्धन पर डिम्पल से चर्चाएं की। अ ने प्रियंका से वार्ता के बारे में जानकारी लखनऊ में अखिलेश यादव को दी है।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने पहले ही उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबन्धन करने के इच्छुक हैं और वे कांग्रेस से गठबन्धन करने के बाद तीन सौ से अधिक सीटे प्राप्त करने पर दृढ हैं।

सपा और कांग्रेस केबीच गठबन्धन होने में सपा सौ सीट कांग्रेस को देने को तैयार है। राजनीतिक हलकों में पहले यह चर्चा थी कि छुट्टी मनाकर विदेश से राहुल गाँधी के लौटने के बाद अखिलेश और राहुल के बीच वार्ता होगी और उसकेबाद ही दोनों दलों में राजनीतिक गठबन्धन को अंतिम रुप दिया जाएगा।

समझा जाता है कि राहुल के आवास पर हुई बैठक में नेताओं से चर्चा करने के बाद अखिलेश और राहुल के बीच चुनावी गठबन्धन की चर्चा होगी जिसमें गबन्धबन्धन पर फैसला हो सकता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com